खो गए तारे वो सारे
खो गया कहीं चंद्रमा
दिख रहे सुन्दर नज़ारे
चोटियों पर हिम जमा
है प्रभा की रश्मियां ये
प्राची से है झाँकती
पंछीयो की टोलियाँ है
दूर गगन को नापती
जो अमावस कर न पाई
कर रही वो पूर्णिमा
जंगलों में अंचलों में
कुछ हिरण दल झूमते
अब कहीं नवगीत को है
मंत्रवत वो सुनते
पेड़ पर्वत खाइयों में
दिख रही कोई आत्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें