रविवार, 24 जून 2018
रविवार, 1 अप्रैल 2018
दादी और नानी ने जोड़ी पाई पाई है
हिमालय की बुलंदी है आसमान की ऊंचाई है
साहस और सामर्थ्य की गहराई तूने पाई है
यथार्थ का सामना है महकी हुई कामना है
नारी ही प्रसूता है ममतामयी दाई है
चेहरा एक प्यारा है बहती हुई धारा है
पत्नी बन नारी ने दुनिया सजाई है
आँखों का सपना है संचित ही रखना है
बाबुल के आगन में बिटिया नई आई है
भ्राता का बल है करुणा निश्छल है
प्यारी सी बहना का छोटा एक भाई है
छाया है माया है अपनापन पाया है
भावो में वत्सलता उसकी कमाई है
दोस्ती है वादा है प्रियतम में राधा है
मीरा की भक्ति भी कितनी सुखदायी है
किरणों का ओज है बेटी नहीं बोझ है
आशाए संजोई है अभिलाषाएं पाई है
प्राची की अरुणा है समग्रता संपूर्णा है
दादी और नानी ने जोड़ी पाई पाई है
सोमवार, 12 मार्च 2018
झुक जाता आसमान है
जीवन में गौरव और होता स्वाभिमान है
कठिनाइया कितनी भी जीत जाता ईमान है
व्यक्तित्व में ऊंचाइयां उसने यहाँ पाई है
निकलता है सूरज सा झुक जाता आसमान है
जीवन में गौरव है सौरभ है छाया है
खुशियों की दुनिया है प्रियतम को पाया है
मस्ती की कश्ती है सपनो की बस्ती है
सब कुछ है अपनों में सपनो को पाया है
रविवार, 11 मार्च 2018
भरता रहूँ उड़ान
तू प्रीती का गीत रही भीतर की मुस्कान
तुझसे जीवन पाऊ मै भरता रहूँ उड़ान
इस जग में जहाँ प्यार रहा सुख है अपरम्पार
गहनों में हो पायल तुम जीवन की रफ़्तार
तुम धड़कन और सांस रही अमृत का रसपान
तुझपे वारा ये तन मन जो भी कुछ है शेष
तू मौसम मधुमास भरी तू विचार विशेष
मरते दम तक साथ रहे निकले संग ही प्राण
सारा जीवन प्यार मिले प्राणों का आधार
सजनी तेरे साजन पर रख लेना ऐतबार
एक नेक हूँ साथ सदा यही सत्य ही जान
तुझसे सच्चा प्यार मिला जीवन को आकार
जीवित मेरा स्वप्न रहा तू नदिया की धार
तू ही मन की मीत रही जीवन का सम्मान
रविवार, 25 फ़रवरी 2018
दिलवर की मुस्कान
घर हो मंदिर प्यार रहे प्यारा सा परिवार
प्यार सदा अनमोल रहा भावो का उपहार
एक प्यारा सा भाव रहा प्यार सा एक बोध
मन के आँगन प्यार रहा प्यार भरा अनुरोध
मन व्याकुल है तृप्त नहीं मुझको तू पहचान
मन के मांगे नहीं मिली प्रियतम की मुस्कान
तन मन पागल प्यार रहा नहीं मिला है चैन
आँखे नभ् को ताक रही बीत गई कई रैन
मीठी कोमल प्यारी सी होती लब की शान
मोहे मुझको न्यारी सी दिलवर की मुस्कान
मधुरिम होता होठो पर शब्दों का श्रृंगार
अब न छेड़ो कड़वे बोल धधके मन अंगार
प्यारा सा संसार रहे मीठे हो हर बोल
मन के आँगन प्यार रहा प्यार भरा अनुरोध
मन व्याकुल है तृप्त नहीं मुझको तू पहचान
मन के मांगे नहीं मिली प्रियतम की मुस्कान
तन मन पागल प्यार रहा नहीं मिला है चैन
आँखे नभ् को ताक रही बीत गई कई रैन
मीठी कोमल प्यारी सी होती लब की शान
मोहे मुझको न्यारी सी दिलवर की मुस्कान
मधुरिम होता होठो पर शब्दों का श्रृंगार
अब न छेड़ो कड़वे बोल धधके मन अंगार
प्यारा सा संसार रहे मीठे हो हर बोल
तू अपने हर सपने को वचनो से ही तोल
अर्थ गहरे व्यर्थ वह निकालती
स्वार्थ से कितने भरे है आईने
है बदलते प्यार के यहाँ मायने
खो गई इंसानियत तो अब कही
रिश्तो से है रस चुराया भाई ने
इंसानियत अब रक्त रंजीत हो गई है
सद भावनाये अब कहा पर खो गई है
करवटे ले रोज हम रोते रहे
वेदना शामिल जीवन में हो गई है
जो मनुष्यता हमें है पालती
अर्थ गहरे व्यर्थ वह निकालती
शब्द से घायल हुआ जाता है मन
वह ह्रदय पर घाव गहरे डालती
रविवार, 11 फ़रवरी 2018
संस्कार
दुरभि रही संधिया
और पैतरे कई लाये है
क्योकि
नैतिकता के मायने
नेता जी ने पाये है
झूठी रही दोस्ती
रचते रहे प्रपंच
नेता जी ने साध लिया
लूट लिया है मंच
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
वो नदी है
नापती खुद को नदी हैं सौपती खुद को सदी है टिमटिमाती रोशनी सी झोंपड़ी से वो बँधी हैं मन को भायी वो सुहाई वो है नेकी न बदी है दिन होती रात ह...
-
यह कैसा होता बंधन हैं ये होता कैसा नन्दन है ये भाव अनोखे भरे भरे ये रिश्ते होते खरे खरे शब्दों के मोती झरे झरे इन आँखो में अभिनन्दन है ...
-
यहाँ शब्द नहीं अनुभूति है अनुभव से सब कुछ पाया है अनुभूति जितनी गहरी हो ठहरी उतनी ही काया है जब घना अँधेरा छाता है चिंतन ...
-
जिव्हा खोली कविता बोली कानो में मिश्री है घोली जीवन का सूनापन हरती भाव भरी शब्दो की टोली प्यार भरी भाषाए बोले जो भी मन...