शनिवार, 6 अक्टूबर 2012

मरी हुई चेतना हवा हुई खिलाफ है

उमंग मे जीवन है,तरंग मे जीवन है
रसो मे जीवन है,नसो मे जीवन है

काया मे छाया है,छाया मे माया है
माया से पाया है,प्यारा गीत गाया है
तपन है थकन है गीतों की छूअन है 

कही कही सुख है यथार्थ कुरूप है
नया नया रूप है हुई छाँव धूप है
अगन है दहन है थमी हुई पवन है

विरह है मिलाप है रुदन है विलाप है
मरी हुई चेतना हवा हुई खिलाफ है
दमन है नमन है लुटा हुआ चमन है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

और पपीहा गाएगा

है अंधेरा तो उजाला भी  यहां पर आयेगा यह मयूरा वन के भीतर  इस तरह हर्षायेगा  जिंदगानी लेगी करवट  लौट जायेगी जवानी  पानी पानी हर समस्या  याद न...