शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

पुकारता तू आसमाँ

पुकारता तू आसमाँ 
निहारता तू भौर है 
मिला रवि से तेज है 
शशि ने हिलोर है 

है लक्ष्य पर बढ़े कदम 
क्षितिज का न छोर है 
समेट ले तू सारे गम 
लगा ले दम किनोर  है 

मिली विजय न राह पर
 जीवन मरण का दौर है 
ख़ुशी है किसके वास्ते
 ख़ुशी से मन विभौर है 

हुई क्यों आँख तेरी नम 
मिला नहीं तुझे सनम 
धरो चरण करो वरण 
 सफल न करता शोर है 

खुद ही से तू है हारता 
खुद ही पे तेरा जोर है 
तू ही जीवन संवारता 
भीतर तेरे ही ठौर है

सुहाता नहीं ये समा 
 अभी तो तू किशोर है 
सुबह से ले ले ताजगी 
 जगेगा पोर पोर है

और पपीहा गाएगा

है अंधेरा तो उजाला भी  यहां पर आयेगा यह मयूरा वन के भीतर  इस तरह हर्षायेगा  जिंदगानी लेगी करवट  लौट जायेगी जवानी  पानी पानी हर समस्या  याद न...