जुड़ते नही है तार
नैया न खेनी आती है
पर हाथ में पतवार
तिनका ये उड न पायेगा
तूफान हो घनघोर
दीपक की रोशनी मे है
संघर्ष का ये दौर
निर्धन तो मन से होता है
गुणवान ही धनवान
नीति से जीता पार्थ है
बुद्धि तो है वरदान
ऊंचाई से है जुड़ता जो
उसे हार न स्वीकार