अर्चना की कामना है ,अर्चना ही साधना है
अर्चना दीप्ती ह्रदय की ईश्वरीय मनोकामना है
प्यार का सागर गहरा ,चाहतो पर सख्त पहरा
अर्चना के रूप में ही ,प्यार की संभावना है
भावनाओं की सरिता, प्रेमिका प्यारी कविता
अर्चना वनवासी सीता, श्रीराम को पहचाना है
अर्चना शक्ति स्वरूपा ,शिव की आराधना है
अर्चना आत्मा की ज्योति, भक्त की उपासना है
अर्चना भावो का अर्पण, प्राणों का होती समर्पण
अर्चना भावानुभूति , निज इष्ट की स्थापना है
अर्चना दुखियो की सेवा ,कष्ट उनके काटना है
वनवासियों की वेदना से ,भावना को बांधना है
अर्चना सेवा समर्पण ,प्यार मिलकर बांटना है
अर्चना की भावना को ,जन जन में उतारना है
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
जीरन का किलेश्वर महादेव
इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अमर धरोहर मालवा की धरती केवल कृषि, व्यापार और वीरता की भूमि नहीं रही, बल्कि यह भारत की उन प्राचीन सा...
-
जिव्हा खोली कविता बोली कानो में मिश्री है घोली जीवन का सूनापन हरती भाव भरी शब्दो की टोली प्यार भरी भाषाए बोले जो भी मन...
-
यह कैसा होता बंधन हैं ये होता कैसा नन्दन है ये भाव अनोखे भरे भरे ये रिश्ते होते खरे खरे शब्दों के मोती झरे झरे इन आँखो में अभिनन्दन है ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें