रविवार, 12 जुलाई 2020

जीवन का संजय

पूजा व्रत से नही मिला कोई भी वरदान
जिसके सच्चे भाव रहे उसका है भगवान

पल पल ढलती रात गई दिन ढलती धूप
प्रतिपल जीवन बीत रहा,धुंधला होता रूप

जीवन से क्यो हार गया विष का करके पान
कितने थे अरमान भरे कैसा था इंसान

जीवन है चल चित्र नही क्यो करता अभिनय
तुझको हर पल देख रहा  जीवन का संजय

तन मन को है बांच रहा जांच रहा कण कण
जैसा दिखता रूप यहां दिखलाता दर्पण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

और पपीहा गाएगा

है अंधेरा तो उजाला भी  यहां पर आयेगा यह मयूरा वन के भीतर  इस तरह हर्षायेगा  जिंदगानी लेगी करवट  लौट जायेगी जवानी  पानी पानी हर समस्या  याद न...