पथ होते पथरीले होती कठिनाई
वनवासी साँसों मे रहते रघुराई
भरत मन हो तो लक्ष्मण सा भाई
चिडियो की बोली भी गाती है नाम
कंकड़ और पत्थर मे रहते है राम
पत्थर जो होता है निष्ठुर निश्प्राण
देखते हम ध्रुव तारा ब्रह्म है पर लोक प्यारा
ज्योतिष में विज्ञान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
देश अब आगे बढ़ा है चेतना के नभ चढ़ा है
चल पड़े अरमान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
मेघ तक मेघा पुरस्कृत अब हुई हिंसा तिरस्कृत
अब लौटता विहान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
हर दिशा और हर पटल पर स्वदेश का अभिमान है
अब चंद्र पर प्रज्ञान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
ईश से अब इसरो है वेद और विज्ञान है
अब चंद्र पर प्रज्ञान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
गर्व से मस्तक उठा है अहंकारी अब झुका है
हुआ सन्न पाकिस्तान है अब चंद्र पर प्रज्ञान है
नापती खुद को नदी हैं सौपती खुद को सदी है टिमटिमाती रोशनी सी झोंपड़ी से वो बँधी हैं मन को भायी वो सुहाई वो है नेकी न बदी है दिन होती रात ह...