शनिवार, 5 जून 2021

हल बक्खर और बैल

महंगी होती कार गई , रहा फ्यूल का खेल
खेतो से विलुप्त हुये , हल बक्खर और बैल

मिलता नही शुध्द दही, नकली मिलते बीज
सस्ती सबकी जान रही, महँगी होती चीज

उनके अपने शौक रहे ,उनका था व्यापार 
महामारी से टूट गया , कितना कारोबार

भूखे नंगे भावविहीन , देखे कुछ इन्सान
बीमारी ने छीन लिये ,जितने थे अरमान

अब तो सबकी पीर हरो, हे!मेरे भगवान
महामारी अब छीन रही , रिश्तों में थी जान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

और पपीहा गाएगा

है अंधेरा तो उजाला भी  यहां पर आयेगा यह मयूरा वन के भीतर  इस तरह हर्षायेगा  जिंदगानी लेगी करवट  लौट जायेगी जवानी  पानी पानी हर समस्या  याद न...