बुधवार, 26 मार्च 2025

नदी नहीं हारी



नदी में सदी है नदी का किनारा
नदी ने है वन को शहर को संवारा 
छोटी हो या मोटी नदी देती रोटी
नदी होती किस्मत नदी है सहारा

नदी मन के अन्दर नदी है समंदर
नदी से है लड़ते कितने सिकन्दर 
नदी है कुआरी नदी नहीं हारी
भंवर है नदी में ,नदी में बवंडर

नदी होती माता नदी को बचाओ
चहकते है खगदल इन्हें मत सताओ
नदी बहती अविरल नदी होती निर्मल
नदी में न कचरा जहर को बहाओ 

नदी लेती करवट नदी चीरती पर्वत
नदी की हकीकत तो जाने पनघट 
यह कितना है प्यारा नदी का किनारा
नदी ने सम्हाले कितने ही मरघट

 वो खोई है  खोई नदी नहीं रोई
कल छल है करती नदी नहीं सोई
जहा भी हरा है नदी की धरा है
नदी ने है माटी भिगोई है बोई 

नदी में है औषध रोगों को भगाओ
नदी देती जीवन लोगो को जगाओ
नदी में मैला है नदी में खेला है 
तरसते होठों को नदी तक है लाओ








1 टिप्पणी:

ईश्वर वह ओंकार

जिसने तिरस्कार सहा  किया है विष का पान  जीवन के कई अर्थ बुने  उसका  हो सम्मान कुदरत में है भेद नहीं  कुदरत में न छेद कुदरत देती रोज दया कुदर...