शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

दिखे न खुद के छेद

जीवन अपना धन्य करो ,कर लेना कुछ काम
जीवन मे विश्राम नही , जप लेना प्रभु राम

जब तब मिथ्या बोल रहा, झूठ न कर प्रतिवाद
बक बक से है नही मिला, माँ का आशीर्वाद

ये आंखे जो बोल रही , खोल रही है भेद 
दूजे के ही दोष दिखे, ,दिखे न खुद के छेद

दुर्जन से वह दूर रहे , सज्जन के नजदीक 
माँ दुर्गा की नीति यही , सत का पथ ही ठीक

सबके हित का ध्यान रखे , सज्जन को प्रश्रय
माता का तो भक्त रहा, सच्चा संत हृदय

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

और पपीहा गाएगा

है अंधेरा तो उजाला भी  यहां पर आयेगा यह मयूरा वन के भीतर  इस तरह हर्षायेगा  जिंदगानी लेगी करवट  लौट जायेगी जवानी  पानी पानी हर समस्या  याद न...