शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

मिले नही जगदीश


अंतर्मन से दीप्त रहे , रखे न मन संशय 
माँ दुर्गा का भक्त वही , जो रहे सदा निर्भय

सबसे ही सम्वाद करे , करे न वाद विवाद
सबका ही वह प्रिय रहा, लेता सुख का स्वाद

माँ बहनों का मान रखे करे नही अपमान
सपने उनके सजे रहे , बचे रहे अरमान

जीवित मां का मान रहे , माता को मत तज
माता को जो छोड़ रहा ,होता जो निर्लज्ज

जीवन भर खूब कान किया , भज लेना अब ईश
जो भव में ही रमा रहा , मिले नही जगदीश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तो कभी वह घी रहे हैं

वे कभी अमृत रहे हैं  तो कभी वह घी रहे हैं  जब कथायें न सुहाती  तो व्यथा को जी रहे है  है. जहां से सूर आया  गीत और संगीत पाया  गीत और संगीत स...