गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

होते है संकेत

दिखता किसको ध्येय यहा ,ध्येय रहा अज्ञेय
योगी के ही साथ रहे ,जीवन के सब श्रेय

नयनो से है बात हुई ,नयनो से जज्बात 
जो नयनो से शून्य रहा, दिन भी उसके रात

दिल से दिल तक बात बढ़ी ,होते है संकेत
प्रियतम रास्ता देख रही , है नयनो में भेद

रोगों का आतंक रहा ,कोरोना एक रोग 
कोरोना के साथ गया , लोगो का भय शोक

नयनो में विश्वास रहा ,नयनो में एक आस
नयनो से है लुका छिपी  ,कुछ नयनो के दास

2 टिप्‍पणियां:

ठहरी हुई टहनी है

व्यथा  की  कथायें   बहुत  कुछ  कहनी है  ठहरे  हुये  पल   ठहरी  हुई    टहनी है क्रीड़ा  में  पीड़ा  है   पीड़ा  में  क्रीड़ा  है  मौसम  की  ग...